निजी जानकारी छिपाई गई है — सार्वजनिक पन्नों पर सिर्फ़ आपकी आपबीती और छोटा किया हुआ नाम दिखता है — बाक़ी कुछ नहीं।
मैंने TOXA (toxa.co) पर खाता खोला था — मेरी User ID [redacted] थी। मैं इस प्लेटफ़ॉर्म तक YouTube पर चलने वाले एक चैनल के प्रचार से पहुँचा था।
मेरे खाते में लगभग USD 17,601.56 फ़्रीज़ कर दिए गए — यह रक़म मुझे आज तक नहीं मिली। इसी समय दूसरे एक binary trading प्लेटफ़ॉर्म पर भी मेरा खाता फ़्रीज़ हुआ।
मैंने इस मामले में वकील के ज़रिए विधिवत कानूनी नोटिस भेजा था। सामने वाले पक्ष ने उसका counter-notice भेजा, जिसका मैंने reply notice दिया — एक पक्ष ने वह नोटिस लेने से इनकार कर दिया (डाक रिकॉर्ड में दर्ज) और दूसरे को वह प्राप्त हुआ। इसके बाद मेरे खिलाफ़ मानहानि का नोटिस भेजा गया।
मेरे पास इस पूरे मामले का विस्तृत दस्तावेज़ी रिकॉर्ड मौजूद है — नोटिसों की डाक रसीदें और tracking, हलफ़नामे, इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य का Section 63 BSA प्रमाणपत्र (notarized), और SHA hash के साथ सील किया हुआ evidence आर्काइव।
यह मंच मैंने इसीलिए बनाया है — ताकि जिनके साथ एेसा हुआ है, वे एक जगह आएँ और सब मिलकर आगे बढ़ सकें। अगर आपके साथ भी TOXA पर यही हुआ है, तो अपनी शिकायत यहाँ दर्ज कीजिए।
- आपको TOXA के बारे में कहाँ से पता चला
- YouTube वीडियो
- जिसने सीधे आपसे कहा उसका नाम / चैनल
- Trading Legend / Legend Pro (YouTube)
- आपके साथ क्या-क्या हुआ